Kernel क्या है और इसके प्रकार

Home » Computer » Kernel क्या है और इसके प्रकार

अगर आप कंप्यूटर या डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल करते हो। तो Operating System क्या होता हैं? यह तो आप जानते ही हैं। लेकिन, क्या आप जानते है, आपके OS मे Kernel क्या है? Kernel के कितने प्रकार हैं? यह किस प्रकार काम करता है?

अगर नही?

और यदि आप ये सब सवालो से परेशान हैं। आप kernel की जानकारी हिन्दी मे जानना चाहते हो। तो आप सही जगह पर आ गये हो?

तो चलिये,

बिना देरी, शुरु करते हैं। कि आखिर kernel क्या होता हैं?

कर्नेल एक प्रकार का program है। जो आपके OS मे मुख्य program के रुप मे काम करता है। यह सिस्टम में सभी चीजो को नियंत्रित करता है।

कर्नेल की परिभाषा

kernel एक प्रकार के program code का set है। यह operating system के आवश्यक core code को मिलाकर बनता हैं।

OS Kernel क्या है-What is kernel in hindi

अगर सरल भाषा मे बोला जाये, तो यह एक translator की तरह काम करता है। यह software और hardware के बीच user को interface प्रदान कराता हैं। मतलब जब भी कोई सॉफ्टवेयर execute होता हैं। तो यह उसके input या output को एक instructions request के set मे बदल देता है अब इससे आपके computer के CPU या GPU उनकी भाषा मे समझ जाते हैं।

इसे एक प्रकार से operating system का दिल भी कहते हैं। यह इस बात का भी ध्यान रखता कि कब कौनसी process को run करना है। यह process को इस प्रकार schedule करके रखता है। ताकी ज्यादा priority वाली process को सबसे पहले मौका मिल सके।

जैसा की आपको पता है। जब भी कोई Computer को start किया जाता हैं। Boot loader के बाद start होनेवाला, सबसे पहला program, kernel ही होता हैं। यह आपके कंप्यूटर मे हर चीज को control करता है।

यह CPU और GPU कि process, task को manage करता है। यह Resources को cordinate करता है। Input-output devices, Memory जैसे की RAM को task या process के मुताबिक manage करता है।

resources के program को process के मुताबिक शुरु करता है। schedule, excute और manage करता है।

यह process और task को priority के हिसाब से schedule ही नही। बल्कि high priority वाले task और process को पहले run भी करता है।

यह i/o devices, memory और resources को task या process के हिसाब से allocate करता है। जैसे ही एक process या task समाप्त होता है। उसके resources दुसरे के लिये arrange कर देता है। इस तरह यह manage करता रहता है।

kernel के कार्य

यह आपके कंप्यूटर मे कई चीजो को manage और coordinate करता है। जैसे की,

  • Hardware जैसे कि Input-Output devices यानी I/O devices, CPU, GPU, Memory
  • Process Management
  • Resources Management
  • File management
  • Device Management
  • Memory management
  • Disk Management
  • Task Management
  • Security और protection management

kernel के प्रकार

  • Monolithic kernels
  • Micro-kernels
  • Hybrid kernels
  • Exo-kernels
  • Nano-kernels

Leave a Comment

error: Content is protected !!